Link Copied! Share on Instagram

गणपति मेरे अंगना पधारो भजन लिरिक्स - Ganpati Mere Aangna Padharo Bhajan Lyrics

गणपति मेरे अंगना पधारो भजन लिरिक्स

गणपति मेरे अंगना पधारो,
आस तुम से लगाये हुए है,
काज करदो हमारे भी पुरे 
तेरे चरणों में हम तो खड़े है

कितनी श्रद्धा से मंडप सजाया 
अपने घर में ही उत्सव मनाया,
सच्चे मन से ये दीपक जलाया 
भोग मोदक का तुम को लगाया,
रिद्धि सिद्धि को संग लेके आओ
हाथ जोड़े ये विनती किये है,
गणपति मेरे अंगना पधारो

विघ्न हरता हो तुम दुःख हरते,
अपने भगतो का मंगल हो करते,
हे चतुर्भुज सिद्धि विनायक 
उसकी सुखो से झोली हो भरते,
रहते शुभ लाभ संग में तुम्हारे,
हाथ पुस्तक मोदक लिए है,
गणपति मेरे अंगना पधारो

करते वन्दन है गौरी के लाला
मेरे जीवन में करदो उजाला,
पिता भोले है गणपति तुम्हारे
सभी देवो के तुम ही हो प्यारे,
इस भगत की भी सुध लेलो बाप्पा ,
काज कितनो के तुम ने किये है
गणपति मेरे अंगना पधारो

गणपति मेरे अंगना पधारो गणेश भजन लिरिक्स 
Ganpati Mere Aangna Padharo Bhajan Lyrics Hindi 

Ganesh Bhajan: Ganpati Mere Angna Padharo 
Singer: Sanjay Giri 
Lyricist: Sanjay Giri

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini